Homeउत्तर प्रदेशMeerutNauchandi Mela 2025: देश मेरा रंगीला गीत पर झूमे कलाकार

Nauchandi Mela 2025: देश मेरा रंगीला गीत पर झूमे कलाकार

-

मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में अभिनव ग्रुप की ओर से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें देश रंगीला, देश मेरा रंगीला गीत पर नायरा, आध्या त्यागी, आराध्या, अमायरा, अभिज्ञा सहित अन्य की प्रस्तुति ने रोमांचित किया।

कई अन्य प्रस्तुतियों पर भी कार्यक्रम में खूब तालियां गूंजीं। अभिनव ग्रुप के 180 बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने किया।

इस दौरान भगवान गणेश की आराधना की गई। वहीं, निशा, मेधावी, कियारा, मायरा, आर्या, अनविका, पर्वी, विहा ने देश मेरे, देश मेरे मेरी शान है तू, देश मेरे, देश मेरे मेरी जान है तू गीत पर प्रस्तुति देकर सभी में देशभक्ति का जोश भर दिया। निर्णायक मंडल में आंचल कौशिक, रुचिका सिंह, यतिका पुंडीर, करुणा, कामाक्षी एवं सेहबा रही। कार्यक्रम में ममता अहलावत, ताहिर अली, अंजना, अर्पित, सौम्या, देविका, दिव्यांशी, हरजीत आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts