Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: आरोग्य मित्र फर्स्ट एड किट का किया वितरण

मेरठ: आरोग्य मित्र फर्स्ट एड किट का किया वितरण

-

  • आरोग्य हेल्थ शिविर का शुभारंभ, मां आरोग्य मित्र का पुलिस लाइन से दिया संदेश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पुलिस लाइन सीएचसी में शुक्रवार को योग दिवस से पहले आरोग्य शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के सांसद अरुण गोविल और डीएम वीके सिंह ने लोगों को 108 मां आरोग्य मित्र फर्स्ट एड किट और रामचरित मानस का वितरण किया।
शिविर में पुलिस लाइन के सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अंकुर त्यागी ने कहा कि हर घर स्वस्थ कब होगा हर घर आरोग्य मित्र मां जब होगा। उनकी इस पहल को न केवल पुलिस लाइन बल्कि हर घर की मां तक यह संदेश पहुंचाने के प्रयास की प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर सीएचसी का निरीक्षण भी किया गया। जिसमें पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे नवीन कार्यों का विस्तृत रूप से निरीक्षण कर पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का उत्साह वर्धन भी किया।

इस अवसर पर सुनील पोसवाल ने योगाभ्यास कराया तथा संचालन विपेन्द्र सुधा बाल्मीकि ने किया। प्रीतिश कुमार, मुकन्द वल्लभ शर्मा संदर्भ व्यक्ति बीआईएस को भी सम्मान पत्र एवं रामायण भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम की डॉ. विभा नागर और डॉ. विनीता शर्मा का पूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम में आशा वर्कर, ए एन एम, आंगनबाड़ी, पीएचसी स्टाफ, एच डब्ल्यू सी स्टाफ, को प्रशस्ति पत्र और रामायण देकर सम्मानित किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts