Homeउत्तर प्रदेशHastinapurहस्तिनापुर: आक्रोशित भैंसे ने किसान को मारा, परिवार में मचा हाहाकार

हस्तिनापुर: आक्रोशित भैंसे ने किसान को मारा, परिवार में मचा हाहाकार

-

  • बाजार जाने के लिए भैंसे को खोल रहा था किसान।

शारदा न्यूज़, हस्तिनापुर। क्षेत्र के एक गांव में आक्रोशित भैंसे ने अपने मालिक किसान को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिससे किसान की मौत हो गई। मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

दरअसल क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी 40 वर्षीय चरण सिंह पुत्र नानू सिंह अपने भैंसे को बाजार जाने के लिए खोल रहा था। इसके बाद अचानक वह भेसा खूनी हो गया। जिसने चरण सिंह के सीने पर टक्कर मारनी शुरू कर दी और जब तक टक्कर मारता रहा तब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिरा। इस घटना को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। कोई भी भैंसे के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा रहा था। सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। जैसे तैसे उसे भेसे से दूर किया गया और कई रस्सो में भैंसे को बांधा गया। सीने पर टक्कर लगने से चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। जब उसे चिकित्सक के यहां ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार में हाहाकार मच गया।

जानकारी के अनुसार, चरण सिंह पेशे से किसान मजदूर है। पत्नी मुन्नी रो-रोकर बेसुध हो रही थी जिन्होंने बताया कि अब परिवार का पालन पोषण कैसे होगा। वही मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। परिवार में तीन बेटे एक बेटी है। इस हादसे की खबर सुनकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खूनी भैंसे को लोगों ने कई रस्सो से बांधकर रखा हुआ है। जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोग पहुंच रहे हैं। वही इसे देखकर पीड़ित परिवार के लोग पूरी तरह दहशत में है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts