Homeउत्तर प्रदेशMeerutएलेक्जेंडर क्लब के सदस्य ने उपाध्यक्ष पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

एलेक्जेंडर क्लब के सदस्य ने उपाध्यक्ष पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के सदस्य सजंय सिंघल ने क्लब के उपाध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सदस्य द्वारा सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है।

क्लब के सदस्य संजय सिंघल ने सचिव अमित संगल को भेजे पत्र में कहा है कि गत 30 दिसंबर की रात्रि में क्लब में नव वर्ष की पार्टी चल रही थी। सदस्यों को स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया जा रहा था। उन्हें बुलाया गया और कुछ गुनगुनाने को कहा गया उसी समय सनी अग्रवाल ने दिवेश कामरा को माइक बंद करने को कहा, इसी बीच उनसे अपशब्द बोले गए। थोड़ी देर बाद उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने उनसे दुर्व्यवहार किया।

संजय सिंघल ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की माग की है। एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के सचिव अमित सिंघल ने सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। कहा कि संजय सिंघल के कारण नव वर्ष पर प्रस्तुति देने आए गायक दानिश जेटली के कार्यक्रम में व्यवधान हुआ था। इस कारण उन्हें अपनी प्रस्तुति को रोकना पड़ा। संजय सिंघल का आचरण पूरी तरह से क्लब की गरिमा के विरोध में था।

वहीं, उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल का कहना है कि दानिश जेटली के कार्यक्रम के दौरान वह क्लब में अपने कार्यालय में बैठे थे। दानिश जेटली ने कार्यक्रम रोक दिया था। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि संजय सिंघल का व्यवधान इसका कारण रहा। क्लब के सभी सदस्य उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह हैं, आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts