HomemausamMeerut Weather News: अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट

Meerut Weather News: अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट

-

– पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन, प्रदूषण का स्तर आया नीचे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नए साल की शुरूआत के साथ ही सर्दी और शीतलहर का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद ठंड का असर बना हुआ है।

 

 

शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

वहीं, एक दिन पहले यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तापमान में फिर गिरावट और हवा की गति बढ़ने की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। इसी कारण शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान कम रहने की संभावना है और शीतलहर का असर बना रहेगा। उन्होंने लोगों को गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts