HomeEducation Newsअग्निवीर सीईई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

अग्निवीर सीईई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

-

नई दिल्ली। अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए इंडियन आर्मी ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए बेसब्री से 2026 का इंतजार कर रहे थे। वे अब अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अग्निवीर परीक्षा का एडमिट कार्ड आॅफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

 

 

अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइटके होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
परीक्षा इस दिन से शुरू

इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 01 से 15 जून, 2026 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, अपना नाम, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन आदि की जांच अच्छे से कर लें। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ जरूर साथ लेकर जाएं। एग्जाम सेंटर जाने से पहले परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts