Homepolitics newsवक्फ बोर्ड के बाद अब शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा फोकस

वक्फ बोर्ड के बाद अब शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा फोकस

-

– सीएम आदित्यनाथ ने कहा वक्फ की संपत्ति कालेजों में लगेगी।


एजेंसी, महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर अब कोई डकैती नहीं डाल सकेगा। इस संपत्ति का उपयोग विद्यालय व मेडिकल कालेज बनाने के लिए होगा।वक्फ बोर्ड के नाम पर लाखों एकड़ भूमि पर कब्जा है। इससे किसी गरीब का कल्याण नहीं होता था।

इस लूट पर अब सख्ती से लगाम लगेगी। पिछली सरकारों को अपने परिवार का पेट भरने की फुर्सत नहीं थी। पहले एक जनपद एक माफिया की पहचान थी। अब एक जनपद एक मेडिकल कालेज से जिले जाने जा रहे हैं। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश अब नई ऊंचाइयां छू रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महराजगंज जिले के रतनपुर में 654 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। दो वर्ष के अंदर तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल- जल योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। महराजगंज अब पिछड़ा जिला नहीं है। विकास व विरासत का समन्वय कैसे होना चाहिए काशी व अयोध्या इसके उदाहरण हैं। महाकुंभ का आयोजन देखकर तो पूरी दुनिया भौचक्की रह गई।

सीएम ने कहा कि अब यूपी में कोई भूखा नहीं मरता है । नौजवाओं के लिए शिक्षा, बेटी की सुरक्षा, व्यापारियों का सम्मान व अन्नदाता की खुशहली के लिए सरकार कार्य कर रही है। रोहिन बैराज इसका उदाहरण है। जिससे बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। आज जगह-जगह हाईवे, मेडिकल कालेज, विद्यालय सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले जब त्योहार आते थे तो लोग इस बात पर सहमे रहते थे कि कब क्या हो जाए । 2017 के बाद दंगे नहीं हुए। यदि किसी ने दंगा किया तो उसे अपने बाप-दादा की कमाई से भी वंचित होना पड़ा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts