HomeCRIME NEWSहस्तिनापुर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में चली गोली, युवक घायल, आरोपी...

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में चली गोली, युवक घायल, आरोपी पुलिस हिरासत में

-

– युवक के पैर में लगी गोली, गांव में मची अफरा-तफरी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के रठौरा कला गांव में पुराने विवाद के चलते फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रठौरा कला में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

जानकारी के अनुसार गांव निवासी गुलाब सोमवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के विजय से उसका सामना हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर गुलाब का भाई जगप्रीत पुत्र भजन सिंह भी मौके पर पहुंच गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान विजय ने देसी बंदूक से जगप्रीत पर फायर कर दिया। जगप्रीत ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गोली उसके पैर में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव के दौरान संदीप को भी चोटें आईं, जबकि गुलाब भी मारपीट में घायल हो गया।

गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ पंकज लवानिया के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को अचानक बढ़ गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts