Homemausamहल्की बूंदा-बांदी के बाद फिर बदला मौसम का मिजाज

हल्की बूंदा-बांदी के बाद फिर बदला मौसम का मिजाज

-

– मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मेरठ में बुधवार से मौसम में बदलाव आ गया। कभी धूप तो कभी आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने जो गुरुवार को बूंदाबांदी की आशंका जताई थी। वह सही साबित हुई। गुरुवार सुबह हल्की बूंदा-बांदी से मौसम एकबार फिर बदल गया।

बता दें कि, मेरठ में फरवरी महीने में लगातार मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है। तापमान अप्रैल महीने जैसे चल रहा है। दो दिन से तापमान स्थिर बना हुआ है। बुधवार को भी दिनभर मौसम बदला रहा। हल्के बादल छाए तो फिर तेज धूप से मौसम बदल गया। वहीं, सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि गुरुवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। जिसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।

गुरुवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा की रफ्तार 6 किमी. प्रति घंटा रही। फरवरी माह में प्रकृति में बड़ा बदलाव होता जा रहा है।ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि बहुत सारे लोग ऐसा कहते हुए मिल जाते हैं। सर्दी के सीजन की ही बात करें तो लोग ऐसा कहते दिख जाते हैं कि, पहले जैसी सर्दी अब नहीं पड़ती।

यह बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात करें तो फरवरी से ही यहां गर्मी का सितम बढ़ने लगा है। हालात यह है कि, रात के समय लोग अब पंखा चलकर सोने लगे है। गर्मी के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि, अब लोगों को ऐसे ही गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी. ज्यादा हालात बदलने की उम्मीद नही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts