Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मांगी हाईकोर्ट बैंच

Meerut: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मांगी हाईकोर्ट बैंच

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन वर्षों से जारी है। वकील लगातार इसे सस्ता और सुलभ न्याय सुनिश्चित करने के लिए जरूरी बताते हुए नो बेंच, नो वोट के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मांग कई दशकों से की जा रही है, जिसमें 22 जिलों के वकीलों का समर्थन शामिल है।

 

 

इसी कड़ी में शनिवार को भी मेरठ बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर एकबार फिर हुंकार भरी। शनिवार को दर्जनों अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर का चक्कर लगाया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि, अगर इस बार सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो वह वोट नहीं करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि, पश्चिमी यूपी के लोगों को 750 किमी दूर इलाहाबाद (प्रयागराज) जाने के बजाय स्थानीय स्तर पर न्याय मिले। अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को मामलों की सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट जाना पड़ता है, जो मेरठ से लगभग 600-700 किमी दूर है। अधिवक्ताओं का कहना है कि, दूर जाने में वादियों और वकीलों का काफी समय और खर्च होता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से बड़ी संख्या में केस आते हैं, इसलिए अलग बेंच की जरूरत महसूस की जाती है। देश के कई राज्यों में एक से अधिक हाईकोर्ट बेंच हैं, इसलिए मेरठ में भी बेंच की मांग की जा रही है। अधिवक्ता चाहते हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मेरठ में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित की जाए ताकि आसपास के जिलों को न्यायिक सुविधा मिल सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts