HomeCRIME NEWSमहिला की मौत मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन हिरासत में

महिला की मौत मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन हिरासत में

-


एजेंसी, मुंबई। एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा 2: द रूल की सफलता का जश्न मना रहे हैं। अभिनेता की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच एक्टर को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। टॉलीवुड सुपरस्टार को संध्या थिएटर महिला की मौत के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। पुष्पा 2: द रूल की रिलीज से ठीक पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर की सुबह पुष्पा 2 का प्रीमियर रखा गया था। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे थे।

ये खबर फैलते ही सुपरस्टार को देखने हजारों की तादाद में भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई और इसमें एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के परिवार की शिकायत पर अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अब अल्लू अर्जुन को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts