HomeGhaziabadबाइक बोट घोटाले में आरोपी हुए पेश

बाइक बोट घोटाले में आरोपी हुए पेश

-


गाजियाबाद। ईडी/सीबीआई कोर्ट में बाइक बोट घोटाले के आरोपी दिनेश गुर्जर को डासना जेल से पेश किया गया। अदालत के पीठासीन अधिकारी ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 फरवरी की तारीख लगाई है।

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार एनसीआर में बाइक बोट के नाम पर दिनेश गुर्जर और संजय भाटी समेत 16 लोगों ने वर्ष 2019 में हजारों लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करके घोटाला किया था। ठगे गए लोगों ने इन आरोपियों के खिलाफ नोएडा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। इसके बाद मामले की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई से की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

जांच के बाद ईडी ने पिछले दिनों सपा नेता दिनेश गुर्जर को नोएडा से गिरफ्तार करके ईडी/सीबीआई कोर्ट में पेश किया था। ईडी इस मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts