Homeउत्तर प्रदेशMeerutएनिमल केयर की टीम ने पपी को बोरवेल से निकाला

एनिमल केयर की टीम ने पपी को बोरवेल से निकाला

-


मेरठ: एनिमल केयर सोसाइटी की टीम के करीब 7 घंटे के अथक प्रयासों के बाद पपी को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। पहले पाइप के साथ हुक बने हुए सरिये को बांधकर बोरवेल के अंदर डाला गया। मगर खाली सरिया से काम नहीं चला सरिया में मंजे को बांधा गया और मंजे समेत सरिया बोरवेल में डाल के हल्का सा घुमाया तो पपी मंजे में और हुक में फंस गया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस पूरे मामले में एनिमल केयर सोसाइटी की टीम के लीडर अंशुमाली वशिष्ठ, मनीष तिरखा अब्दुल समद और यहां के पार्षद का मुख्य सहयोग रहा। मौके पर उन्होंने जेसीबी को फौरन बुला दिया और जेसीबी ने काफी खुदाई कर दी गंगोत्री कॉलोनी वासियों का भरपूर सहयोग रहा जो की पूरा टाइम यही खड़े रहे और सहयोग करते रहे। इस सब प्रकरण में एनिमल केयर सोसाइटी को सूचना देने वाली शिक्षिका पूनम डबास का मुख्य रोल रहा, जिन्होंने सोसायटी को सूचना दी और यह कार्य अंजाम पर पहुंचा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts