Homeउत्तर प्रदेशMeerutगगोल में पं. दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन

गगोल में पं. दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन

-


मोदीपुरम। पशुपालन विभाग व सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के संयुक्त तत्वावधान में परतापुर के गंगोल गांव में पं दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।

कृषि विवि के कुलपति डॉ. केके सिंह के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके शर्मा ने मेले में आए किसानों को पशुपालन विभाग के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा पशुओं में होने वाली बीमारियों खुरपका, मुंहपका, गलघोंटू, थनैला आदि की रोकथाम को लेकर भी जानकारी दी। डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि मौसम के बदलने से पशुओं में वायरल संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। प्रो. अमित वर्मा ने बताया कि इम्युनिटी कम होने से गलघोटू की संभावना बढ़ जाती है और पशु की मृत्यु भी हो सकती है। पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन 50 ग्राम विटामिन, खनिज मिश्रण, कृमिनाशक, लीवर टॉनिक देना चाहिए।

पशुचिकित्साधिकारी परतापुर डॉ. प्रियंका शर्मा ने बताया कि शिविर में 627 पशुओं का उपचार, टीकाकारण, अल्ट्रासोनोग्राफी से बांझपन जांच, रक्त नमूनों की जांच की गई। इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से निशुल्क दवाई का वितरण किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts