Homeउत्तर प्रदेशMeerutदुर्घटना के बाद महिलाओं से गाली गलौज और मारपीट

दुर्घटना के बाद महिलाओं से गाली गलौज और मारपीट

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना में एक मामूली वाहन दुर्घटना ने जातीय रंग ले लिया। ठाकुर और प्रजापति समाज के लोग आमने सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं से न केवल गाली गलौज की बल्कि मारपीट भी की।

देर रात ठाकुर समाज के नितिन और अतुल की गाड़ी प्रजापति समाज के कपिल की मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। जल्द ही दोनों समाजों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। प्रजापति समाज की महिलाओं के पहुंचने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। प्रजापति समाज का आरोप है कि ठाकुर समाज के कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। इसके बाद प्रजापति समाज के लोग थाने पहुंचे।

उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय प्रशासन दोनों समाजों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts