HomeDelhi NewsAAP नेता आतिशी का दावा, गिरफ्तारी के बाद से CM केजरीवाल का...

AAP नेता आतिशी का दावा, गिरफ्तारी के बाद से CM केजरीवाल का वजन 4.5 किलो हो गया कम

-

  • तिहाड़ जेल में तेजी से घट रहा है CM अरविंद केजरीवाल का वजन: आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने बुधवार को बड़ा दावा किया है कि गिरफ्तारी के बाद से मधुमेह से पीड़ित अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो कम हो गया है।

AAP नेता आतिशी ने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सीवियर डायबिटीज के मरीज हैं। डायबिटीज के सीवियर मरीज के नाते दिन में कई बार उनका शुगर लेवल मॉनिटर होता है…जब से भाजपा शासित केंद्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है, उनके स्वास्थ्य की स्थिति के लिए एक गंभीर चुनौती पैदा हो गई है, ED की हिरासत में रहने के दौरान उनका शुगर लेवल 3 बार गिर गया। पिछले 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है, और डायबिटीज के रोगी के लिए, यह गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा कर सकता है।

https://twitter.com/ANI/status/1775402113130213770

आतिशी ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर यह आरोप लगाया।

AAP नेता आतिशी ने कहा, BJP अरविंद केजरीवाल और AAP को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और इसलिए मैं BJP को चेतावनी दे रही हूं कि पूरा देश आपको देख रहा है और अगर उन्हें कुछ हुआ तो न तो यह देश और न ही भगवान BJP को माफ करेगा।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts