Homeउत्तर प्रदेशMeerutआम आदमी पार्टी ने किया ध्वजारोहण

आम आदमी पार्टी ने किया ध्वजारोहण

-


मेरठ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी मेरठ जिला कार्यालय भोला रोड़ पर जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने पार्टी पदाधिकारी, कार्यकतार्ओं के साथ ध्वजारोहण किया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ ने किया। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने प्रण लिया कि आने वाले समय में भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

 

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि हम सभी भारतवासियों को आवश्यकता है कि हम प्रण ले की आने वाले समय में भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे। हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए कि भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे। हम सभी मिलकर भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

 

महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी जी ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता ही भारत को विश्वगुरु बनाएंगी भारत की गौरव गाथाएं युगों-युगों तक सम्मान से गाई जाएंगी। जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ ने कहा कि इस माटी को महबूब लिखो भारत को अपनी जान लिखो, इस देश की मिट्टी मिट्टी में तुम राम लिखो रहमान लिखो, और इतिहास बनाए जाते हैं परिवर्तन से बलिदानों से, सब लिखते होंगे स्याही से तुम लहू से हिंदुस्तान लिखो।

 

जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, माइनॉरिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह, एससी -एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, जिला संरक्षक एसके शर्मा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, जिला सचिव वैभव मलिक, महानगर सचिव राहुल खटीक, जसबीर सिंह, फारूख किदवई, अमजद, आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts