spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती को दौड़ाकर पीटा, पीड़ित पहुंचा एसएसपी...

मेरठ: रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती को दौड़ाकर पीटा, पीड़ित पहुंचा एसएसपी ऑफिस, कार्यवाही की मांग की

-

  • पुलिस ने नहीं की कार्यवाही, एसएसपी से मांगा न्याय।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में नौचंदी मेला देखकर लौट रहे प्रेमी युगल की युवती के परिवार वालों ने जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी युगल काफी समय से रिलेशनशिप में रह रहा था। वहीं घटना को आसपास के लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। प्रेमी युगल ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। इसी के चलते पीड़ित मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गया और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली मीना आर्य का आरोप है कि वह मनोज कुमार के साथ नौचन्दी मेला देखकर अपने घर जा रही थी। जब दोनो कुटिया चौराहा पर पहुंचे तो रात करीब 10 बजे मीना का भाई अनुज राजपूत व मा निर्मला राजपूत, काजल राजपूत, सौरभ व सचिन कन्नौजिया के साथ अपनी अल्टो कार से आये और दोनों पर जानलेवा हमला बोल दिया।

आरोप है कि इस दौरान सभी ने मिलकर उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों मोटर साईकिल सहित सड़क पर जा गिरे इस दौरान सभी ने गाड़ी से उतरकर बैसबोल के डण्डों से मारना पीटना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया इसके बाद मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई डायल 112 की पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची पीड़िता और उसके प्रेमी ने आरोपियों के खिलाफ तैयारी थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की किसी के चलते दोनों मंगलवार को एसपी आॅफिस पहुंच गए और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts