HomeCRIME NEWSमेरठ: नौ साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने...

मेरठ: नौ साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने आरोपी को धुना

-

  • मां की दवा लेकर आ रही किशोरी के साथ जंगल में दुष्कर्म का प्रयास,
  • परिवार वालों ने आरोपी को धुना।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में बीमार मां की दवा लेकर घर लौट रही 9 साल की किशोरी के साथ पास के ही रहने वाले एक युवक ने जंगल में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास कर दिया। किशोरी ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी, जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को मेडिकल में भर्ती कर दिया है और मुकदमा लिखकर कार्यवाही शुरू करती है।

घटना मंगलवार सुबह की है एक 9 साल की किशोरी अपनी बीमार मां की दवा लेकर घर लौट रही थी। तभी गंगानगर का रहने वाला अमित किशोरी को खींचकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा किसी तरह किशोरी ने आरोपी से अपनी जान बचाई और मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिवार वाले आरोपी के घर पहुंच गए और उसे घर से खींचकर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अमित घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया और पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा कायम कर कार्यवाही शुरू कर दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts