HomeCRIME NEWSशादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

-

– फैक्ट्री में बुलाकर मालिक ने की दरिंदगी, हाथ तोड़ा, छत से फेंकने की कोशिश।

मोदीनगर। एक फैक्ट्री मालिक पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता ने थाने में दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसकी सहेली का पति है। आरोपी ने अपनी पत्नी पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए पीड़िता से शादी का वादा किया।

इसके बाद आरोपी पीड़िता को बागपत जिले के बलैनी स्थित अपने मकान में ले गया। वहां दो महीने तक उसने महिला का शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा।

30 मई को पीड़िता जब आरोपी की फैक्ट्री पहुंची तो उसने मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी ने फैक्ट्री की छत से फेंकने का भी प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह वहां से बच निकली और अपना इलाज कराया।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts