Homeउत्तर प्रदेशHastinapurमखदूमपुर में गंगा घाट पर बसने लगा तंबुओं का शहर

मखदूमपुर में गंगा घाट पर बसने लगा तंबुओं का शहर

-

  • हस्तिनापुर के मखदुमपुर गंगा घाट पर बसा तंबू का शहर।

शारदा न्यूज, संवाददाता |

हस्तिनापुर। क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट – पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में तंबुओं की महानगरी बसने का सिलसिला तेजी पकड़ता जा रहा है। हजारों परिवार समेत सैकड़ों व्यापारियों ने तंबू गाढ़कर गंगा की रेती में पड़ाव डाल लिया है। तीन दिनों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों के पार पहुंच जाएगी।

 

 

मखदूमपुर गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर यह मेला इस बार करीब तीन किलोमीटर लंबी परिधि में लगा है। धीरे- धीरे हर तरफ तंबुओं की महानगरी बसने – का सिलसिला तेजी पकड़ता जा रहा है। जिससे मेले की रंगत. में हर दिन चार चांद
लगते जा रहे हैं।

 

मखदूमपुर में गंगा पर तंबुओं का शहर बसने लगा

 

शुक्रवार शाम तक गंगा मेले के विभिन्न सेक्टरों में करीब एक लाख श्रद्धालु और व्यापारी टेंट तंबू लगाकर पड़ाव डाल चुके हैं। मवाना से मखदूमपुर की ओर मेला स्थल तक पहुंचने वाले सभी संपर्क मार्गों पर भक्तों से भरे वाहनों की तादाद बढ़ती जा रही है। जिनमें सवार महिलाएं व बच्चे ढोलक की थाप पर गंगा मैया के गीत गाते हुए मेले में पहुंच रहें हैं। श्रद्धा के सैलाब में हर पल तेजी आती जा रही है। मेले में श्रद्धालुओं का आगमन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन जिला पंचायत विभाग द्वारा की गई तैयारियां अभी भी अपेक्षित स्तर पर नहीं हो पाई हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts