HomeAccident Newsकर्नाटक में बस में लगी आग, 12 जिंदा जले

कर्नाटक में बस में लगी आग, 12 जिंदा जले

-

– ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, ड्राइवर की मौत।

बेंगलुरु। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एनएच-48 पर लॉरी ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 12 लोग जिंदा जल गए। ट्रक डाइवर की भी जलकर मौत हो गई है। हादसे के वक्त बस में 32 लोग सवार थे। घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राइवेट बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। बताया जा रहा है कि हिरियूर से बेंगलुरु जा रही लॉरी के ड्राइवर ने लापरवाही से डिवाइडर पार किया। इसी दौरान बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही बस से टक्कर हो गई।

 

 

टक्कर के बाद बस में तुरंत आग लग गई। उस समय यात्री सो रहे थे। इस कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद स्लीपर बस के अंदर बैठे यात्री चिल्ला रहे थे। लॉरी ने बस के डीजल टैंक में टक्कर मारी जिससे धमाका हुआ और बस में आग की लपटें उठने लगीं। बस के कंडक्टर का कहना है कि वो बस में सो रहा था तभी अचानक बस में जोरदार टक्कर लगी और टक्कर लगते ही आग लग गई।

हादसे में बस का ड्राइवर और क्लीनर बच गए। ट्रक का ड्राइवर और उसका क्लीनर मरने में शामिल हैं। कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।हादसे के बाद की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें दिख रहा है कि जब बस में आग लगी हुई थी, तब बस के पास स्थानीय लोग मौजूद थे। चश्मदीद ने बताया, ‘हम बंगलूरू से दांडेली जा रहे थे। बस में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। फिर हमने लोगों के चीखने की आवाज सुनी। तब तक दूसरी बस में आग लग चुकी थी। हमने कुछ लोगों की मदद की, लेकिन धमाके के बाद हम कुछ नहीं कर सके।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक सड़क हादसे की शुरूआती जांच में ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की बात सामने आई है। आईजीपी बीआर रविकांत गौड़ा ने कहा कि तीन लोग लापता हैं, उम्मीद है कि वे जिंदा होंगे। उन्होंने बताया कि एक शख्स की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
दुर्घटनास्थल की विचलित करने वाली तस्वीरों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद बस पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी गई थी। इस दौरान काले धुएं का घना गुबार हवा में फैल गया, जिसे काफी दूर से देखा जा सकता था। सड़क हादसे में बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

दुर्घटनास्थल की विचलित करने वाली तस्वीरों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद बस पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी गई थी। इस दौरान काले धुएं का घना गुबार हवा में फैल गया, जिसे काफी दूर से देखा जा सकता था। सड़क हादसे में बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बंगलूरू से गोकर्ण जा रही बस में 32 यात्री सवार थे। दुर्घटना में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जिसमें अधिकांश पीड़ित वाहन के अंदर ही जिंदा जल गए। सड़क पर जला हुआ मलबा बिखरा हुआ था, जिसे पुलिसकर्मी और दमकलकर्मियों ने हटाया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts