Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: चलती लाइन से 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर चोरी

मेरठ: चलती लाइन से 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर चोरी

-

– चोर लाखों का तांबा-आॅयल ले उड़े, पुलिस गश्त पर बड़ा सवाल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रोहटा गांव में रविवार रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए गांव में बाड़म के रास्ते पर लगा 250 केवीए का चलित ट्रांसफॉर्मर ही उखाड़ लिया। ट्रांसफॉर्मर में भरा लाखों रुपए मूल्य का तांबा और आॅयल चोरी कर चोर मौके से फरार हो गए।

 

 

चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने चलती 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से जुड़े ट्रांसफॉर्मर को खोल दिया और उसके अंदर से कीमती सामान निकाल लिया। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी वारदात के दौरान न तो किसी ने कोई आवाज सुनी और न ही पुलिस गश्त मौके तक पहुंची।

रात करीब 2 बजे अचानक गांव की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने इसे सामान्य फॉल्ट समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन पूरी रात बिजली बहाल नहीं हो सकी। सुबह जब किसान खेतों की ओर गए, तो देखा कि जहां ट्रांसफॉर्मर लगा था, वहां सिर्फ खुले बोल्ट, कटे तार और एक खाली डब्बा बचा था। घटनास्थल पर शहीद, राजीव, बीरपाल, सलीम, सचिन, इकराम सहित कई ग्रामीण एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने कहा कि जैसे ही सर्दी शुरू होती है, चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन पुलिस गश्त में कोई सुधार नहीं दिखता।

इस मामले में रोहटा थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया, घटना की सूचना अब संज्ञान में आई है। बिजली विभाग की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts