spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, दस घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, दस घायल

-

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, दस घायल

शारदा न्यूज, संवाददाता |


मेरठ में कांवड़ देखकर लौट रहे लोग बड़े हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं 10 लोग बुरी तरह घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना मेरठ-1 5- मुजफ्फरनगर के बीच बुधवार की है। जहां ट्रेक्टर की रेस और स्टंटबाजी हो रही थी। उसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के कारण एक महिला की मौत हो गई जबकि दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

 

ये है पूरी घटना

 

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में जीटी रोड पर भंगेला चौकी से लगभग आधा किलोमीटर दूर की है। जहां दो ट्रैक्टर आपस में रेस, स्टंटबाजी खेल रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रैक्टर में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts