spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, December 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerut2024: चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश

2024: चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश

-

  • परीक्षितगढ़ में फिर तोड़ी मजार की बुर्जी।

शारदा न्यूज़, मेरठ। जनपद के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव में शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगड़ने की कोशिश की गई है। जंगल में मौजूद ईदगाह की बुर्जी तोड़ी गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच कर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

 

 

चुनाव से पहले ही कुछ शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगड़ने की कोशिश की जा रही है क्योंकि मवाना के बाद अब परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। बृहस्पतिवार को परीक्षितगढ़ के अगवानपुर गांव में जंगल में मौजूद ईदगाह की कई बुर्जियो को तोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने जंगल में मौजूद इस मजार में तोड़फोड़ की सूचना गांव में दी। सूचना मिलने पर सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना शासन प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इक्कठा हो गई। उधर धार्मिक स्थल पर हुई घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अखिलेश यादव व सीओ आशीष शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।

 

 

इस अवसर पर ग्रामीणों ने एसडीएम अखिलेश यादव को बताया कि इससे पहले भी मजार की बुर्जी को तोड़ा गया है परंतु पुलिस ने आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शासन प्रशासन के अधिकारियों से घटना का खुलासा और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts