HomeCRIME NEWSमेरठ: कैफे पर स्थानीय लोगों का हंगामा, सेक्स रैकेट चलाने का लगाया...

मेरठ: कैफे पर स्थानीय लोगों का हंगामा, सेक्स रैकेट चलाने का लगाया आरोप

-

  • कैफे पर स्थानीय लोगों का हंगामा।
  • सेक्स रैकेट चलाने का आरोप।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ईव्ज चौराहे के निकट एक कैफे पर स्थानीय पार्षद ने क्षेत्र के लोगों के साथ हंगामा कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस के संरक्षण में कैफे संचालक पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक और युवती सहित कैफे पर मौजूद चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। मौके से पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

 

 

दरअसल ईव्ज चौराहे की निकट फिस्टा हाउस कैफे में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर स्थानीय पार्षद उत्तम सैनी ने भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कैफे संचालक कैफे में एक विशेष संप्रदाय के युवक को मैनेजर बनाया हुआ है और मैनेजर कैफे में सेक्स रैकेट चलवा रहा है। काफी समय से कैफे में आपत्तिजनक संस्कृत गतिविधियां चलाई जा रही थी।

पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि कैफे के अंदर स्कूल की ड्रेस में कम उम्र की युक्तियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली है और कैफे में बने केबन में आपत्ति जनक वस्तु भी बरामद हुई है।

 

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने एक युवक व युवती सहित कैफे के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ शुरू करती है।

वहीं पार्षद और आसपास के लोगों ने पुलिस के संरक्षण में कैफे में गलत गतिविधियां चलने का आरोप लगाया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts