Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में एसएसपी ऑफिस के गेट पर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ,...

मेरठ में एसएसपी ऑफिस के गेट पर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप

-

  • एसएसपी ऑफिस के गेट पर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ।
  • पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप,
  • महिला पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। एसएसपी ऑफिस के गेट पर काशीराम की रहने वाली एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में महिला को पुलिस के एस्कॉर्ट से जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल लोहिया नगर थाना क्षेत्र काशीराम निवासी सीमा पत्नी आदेश पवार दोपहर करीब 2:00 बजे एसएसपी ऑफिस के गेट पर पहुंची और जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला एसपी ऑफिस के गेट पर गिर गई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनंद फलन में वहां से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी शादी करीब 8 वर्ष आदेश पवार के साथ हुई थी। अब उसका पति उसे रखना नहीं चाहता है। महिला का कहना है कि आरोपी पति करवा चौथ पर भी घर नहीं पहुंचा। इसी के चलते पीड़ित महिला एसपी के गेट पर पहुंची और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts