HomeAccident Newsडंपर में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौत

डंपर में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौत

-

कंटेनर का केबिन पिचका, पुलिस ने फंसे चालक को खींचकर निकाला


औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर में तेज रफ्तार कंटेनर पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था।

जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। कंटेनर चालक कानपुर से इटावा की ओर जा रहा था। मंडी समिति के पास पहुंचते ही कंटेनर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर का केबिन पिचक गया और चालक अंदर ही फंस गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान अनिल यादव (30) पुत्र राम आसरे यादव निवासी दरगवा, थाना अकबरपुर, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। वह कंटेनर लेकर कानपुर से इटावा जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में कंटेनर चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts