HomeCRIME NEWSजुए के विवाद में चली गोली, युवक की मौत

जुए के विवाद में चली गोली, युवक की मौत

-

तालाब किनारे खेल रहे थे, प्रधान ने साथियों के साथ चलाई पिस्टल


गाजीपुर। मोहांव गांव के पास पासीपुरवा में सोमवार रात जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से घायल दो युवकों में एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने ग्राम सभा बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10:30 बजे तालाब किनारे आठ से दस लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान ग्राम सभा बकराबाद के प्रधान संजय बिन्द पुत्र फिरंगी अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचे और जुआ खेलने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इसी दौरान जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ और संजय बिन्द ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। फायरिंग में मोहांव, महाराजगंज के रहने वाले अजय पासी (28) के पेट के बाईं तरफ गोली लगी थी, जबकि इस्लामाबाद के रहने वाले सुरेंद्र राम (35) के दाहिने हाथ में गोली लगी। सुरेंद्र राजमिस्त्री का काम करते हैं।

दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र का वाराणसी में इलाज चल रहा है।

अजय मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी तीन साल की बेटी लाडो भी है। अजय की मौत की खबर मिलते ही पत्नी अर्पणा, मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अजय की पत्नी अपर्णा पासवान ने बताया कि वह घर से 5 मिनट में लौटकर आने की बात कहकर गया था। उनके पति का कोई विवाद नहीं था। अपर्णा का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए। जैसे उनके पति को मारा गया है वैसे ही आरोपी को भी मारा जाए।

मृतक अजय और घायल सुरेंद्र का घर घटनास्थल से करीब 800 मीटर की दूरी पर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts