HomeCRIME NEWSभूसा मंडी के पास से दो महीने का पर्शियन बिल्ली चोरी

भूसा मंडी के पास से दो महीने का पर्शियन बिल्ली चोरी

-

बुर्का पहनी महिलाएं पहुंचीं और बच्ची के साथ उठाकर ले गईं, घटना सीसीटीवी में कैद


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दो महीने के पर्शियन नस्ल के बिल्ली के बच्चे के चोरी का मामला सामने आया है। रेलवे रोड थाना क्षेत्र की मोहल्ला महताब स्थित भूसा मंडी के पास हुई इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाली महिलाएं बुरखा पहनकर पहुंची थीं। उनके साथ एक बच्ची भी दिखाई दे रही है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को कुछ महिलाएं एक बच्ची के साथ इलाके में पहुंचीं और मौका देखकर दो महीने के पर्शियन किटन को अपने साथ लेकर चली गईं। बताया जा रहा है कि बिल्ली का बच्चा बेहद छोटा था।

घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में बुरखा पहने महिलाएं और उनके साथ मौजूद एक बच्ची दिखाई दे रही है। फुटेज में बिल्ली के बच्चे को ले जाने की पूरी गतिविधि कैद होने की बात कही जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दो महीने के इस पर्शियन किटन को महिलाएं कहां ले गईं? क्या उसे बेचने के इरादे से चोरी किया गया या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान और बिल्ली के बच्चे की तलाश अहम है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts