Homeउत्तर प्रदेशMeerutदिवाली के बाद जहरीली हुई मेरठ की हवा

दिवाली के बाद जहरीली हुई मेरठ की हवा

-

सुबह 10 बजे तक छाई रही स्मॉग, 300 पार रहा एक्यूआई


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिवाली के बाद मेरठ की हवा जहरीली हो गई है। आतिशबाजी के धुएं और प्रदूषण के चलते शहर की आबोहवा बिगड़ गई। सोमवार सुबह 10 बजे तक शहर के कई इलाकों में स्मॉग की चादर छाई रही। आसमान में धुंध दिखाई दी। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की आशंका बढ़ गई है।

दिवाली से पहले ही शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा था, लेकिन त्योहार पर आतिशबाजी के बाद स्थिति और बिगड़ गई। गंगानगर और पल्लवपुरम समेत कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा दर्ज किया गया। एक्यूआई ट्रैकर के अनुसार, 8 नवंबर को मेरठ का औसत एक्यूआई 343 रहा। वहीं, 9 नवंबर को गंगानगर में एक्यूआई 401 और पल्लवपुरम में 357 दर्ज किया गया। गंगानगर का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार 301 से 400 के बीच एक्यूआई बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है। ऐसे में प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts