HomeAccident Newsट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चों समेत चार की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चों समेत चार की मौत

-

हुक निकलने के बाद खाई में चली गई, महिलाओं ने बस्ती में शोर मचाकर मदद मांगी


चित्रकूट। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की जान चली गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सभी लोग दीपावली पर दीप जलाकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला हुक अचानक निकल गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई। ट्रॉली में बैठे यात्री उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

ग्रामीणों ने ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को उऌउ रामनगर पहुंचाया। जहां चार को डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया। जबकि 12 लोग घायल हैं। इनमें पांच को गंभीर हालत प्रयागराज रेफर किया गया है।

हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर मऊ तहसील के रामनगर कस्बे में बीती रात 2:30 बजे हुआ है। ट्रॉली में सवार लोग मप्र के रीवा और यूपी के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि प्रयागराज के रीवां और प्रयागराज के 25 लोग चित्रकूट में दीपावली पर लगने वाले मेले में आए थे। सभी लोग दीप जलाकर पूजा पाठ करने के बाद वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर 5 लोग सवार थे, जबकि ट्रॉली में बच्चों समेत 20 लोग सवार थे। तभी रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे में नहर के पास अचानक ट्रैक्टर से ट्रॉली को जोड़ने वाला हुक निकल गया। जिससे ट्रैक्टर करीब 50 मीटर आगे निकल गया। जबकि ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई पलट गई।

ट्रॉली पलटने से सभी लोग उसके नीचे दब गई। हादसे के बाद कुछ महिलाएं घायल हालत में निकलकर रामनगर में बस्ती में पहुंचीं और शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। जिसके बाद ग्रामीणों को हादसे का पता चला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही रैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राम सिंह और सीओ राजापुर ने पुलिस बल के साथ राहत एवं बचाव कार्य कराया। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों समेत 4 लोगों को मृत करार दे दिया। मृतकों में शिववास (7) निवासी मझिगंवा थाना चाकघाट रीवा (मप्र), त्रिवेणी (40), नन्हें (6)और व राधे कृष्ण (52) निवासी ऊंचगांव प्रयागराज के रूप में हुई है।

सूचना पर डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सीएमओ महेंद्र त्रिपाठी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts