Homeउत्तर प्रदेशMeerutअरोमा गार्डन में डांडिया उत्सव की धूम, उत्साह के साथ झूमे मेरठवासी

अरोमा गार्डन में डांडिया उत्सव की धूम, उत्साह के साथ झूमे मेरठवासी

-

अरोमा गार्डन में डांडिया उत्सव की धूम, उत्साह के साथ झूमे मेरठवासी


मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ एवं भारत विकास परिषद, शिखर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 9 अक्टूबर 2026 को अरोमा गार्डन, मेरठ में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ उत्सव का आनंद लिया।

डीजे की मधुर धुनों पर डांडिया और नृत्य ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। आयोजन में तंबोला गेम, विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल तथा आकर्षक वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए, जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और खुशियों का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर रोटरी क्लब मेरठ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय शर्मा, सचिव सीए मनोज सिंघल तथा भारत विकास परिषद, शिखर शाखा की अध्यक्षा रेनू कंसल का विशेष योगदान रहा।

दोनों संस्थाओं का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करना है। डांडिया उत्सव ने लोगों को एक साथ मिलकर खुशियाँ बाँटने और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts