HomeCRIME NEWSगैस सिलिंडर फटा, इलाज के दौरान युवक की मौत

गैस सिलिंडर फटा, इलाज के दौरान युवक की मौत

-

चाय बनाते हुआ ब्लास्ट, घर की उड़ी छत, आगरा के अस्पताल में तोड़ा दम


फिरोजाबाद। लुखरिया गांव में सोमवार दोपहर चाय बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक धर्मवीर उर्फ बंटी जाटव (28) की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य घर से कुछ दूरी पर चूड़ी सजावट का काम कर रहे थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए।


धर्मवीर दिल्ली में मजदूरी करते थे और शनिवार शाम ही गांव लौटे थे। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर की रसोई में चाय बना रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव के बाद सिलिंडर में आग लग गई और तेज धमाके के साथ वह फट गया। गंभीर हालत में उन्हें पहले सरकारी ट्रॉमा सेंटर और फिर आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

धर्मवीर रसोई में चाय बना रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव होने के बाद सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में तेज धमाका हुआ। इसकी वजह से कमरे की छत का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और धर्मवीर को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान सोमवार रात उनकी मौत हो गई।पड़ोसी थान सिंह ने बताया कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई। शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के बड़े भाई सोनू ने बताया कि मकान की छत पहले से जर्जर थी। उनके मुताबिक, चाय बनाते समय तारों में फाल्ट हुआ, जिसके बाद सिलिंडर में आग लगी और वह फट गया। देर रात गमगीन माहौल में धर्मवीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts