Homeउत्तर प्रदेशMeerutसीसीएसयू पहुंचा रूस का 12 सदस्यीय दल

सीसीएसयू पहुंचा रूस का 12 सदस्यीय दल

-

रूस की संस्कृति दिखेगी, 29 सितंबर से 3 दिवसीय कार्यक्रम, अटल सभागार में आयोजन


मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में भारत और रूस के बीच शिक्षा और संस्कृति से जुड़े संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तीन दिन का रशियन कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। रूस की मिनिन निजनी नोवगोरोड स्टेट पेडागॉजिकल यूनिवर्सिटी का 12 सदस्यीय दल सोमवार को सीसीएसयू पहुंचा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने दल के सदस्यों का स्वागत किया।

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के जरिए केवल पढ़ाई से जुड़ी जानकारी ही साझा नहीं होती, बल्कि अलग-अलग देशों के लोग एक-दूसरे की भाषा, रहन-सहन और संस्कृति को भी समझते हैं। सीसीएसयू और मिनिन यूनिवर्सिटी के बीच हो रहा सहयोग छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अनुभव और सीखने के मौके देगा। रूस से आए शिक्षक और विद्यार्थी यहां के छात्रों को रूसी भाषा और वहां की संस्कृति को करीब से जानने का मौका देंगे।

सीसीएसयू के अटल सभागार में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन दिन कार्यक्रम चलेगा। इसमें रूस की भाषा, संस्कृति, कला और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही रूस के शैक्षणिक माहौल और वहां के विद्यार्थियों के जीवन से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी। मिनिन यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी कार्यक्रम में विशेष रूप से हिस्सा लेंगे।

मिनिन यूनिवर्सिटी की वाइस-रेक्टर फॉर इंटरनेशनल रिलेशंस लिलिया एरुश्किना ने सीसीएसयू पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का माहौल, यहां होने वाली गतिविधियां और छात्रों का उत्साह उन्हें अच्छा लगा। उनके अनुसार भारत और रूस के बीच शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रम दोनों देशों के संस्थानों के बीच आपसी समझ बढ़ाने में मदद करते हैं।

रूस से आया 12 सदस्यीय दल करीब 10 दिन तक सीसीएसयू में रहेगा। इस दौरान दल के सदस्य विश्वविद्यालय के रूसी विभाग के छात्रों से बातचीत करेंगे। छात्रों को रूसी भाषा के साथ रूस की संस्कृति और वहां के सामाजिक जीवन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इससे रूसी भाषा पढ़ने वाले विद्यार्थियों को किताबों से बाहर निकलकर भाषा और संस्कृति को समझने का सीधा अवसर मिलेगा।

सीसीएसयू और मिनिन निजनी नोवगोरोड स्टेट पेडागॉजिकल यूनिवर्सिटी के बीच पहले ही एमओयू हो चुका है। इसके तहत दोनों विश्वविद्यालयों के बीच पढ़ाई से जुड़ी गतिविधियों, छात्रों और शिक्षकों के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में साथ काम करने की व्यवस्था है।

सीसीएसयू में रूसी भाषा और संस्कृति की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए ह्यएक्सचेंज सेंटर फॉर ओपन एजुकेशन इन रशियन एंड रशियन लैंग्वेज टीचिंगह्ण भी बनाया गया है। अब रूस से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाला यह कार्यक्रम छात्रों को रूस की भाषा और संस्कृति को करीब से समझने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा से जुड़े नए अवसरों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts