Homeउत्तर प्रदेशMeerutनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा

नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा

-

राधा गोविंद स्कूल में देश-विदेश के 700 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हो रहा है। इसमें देश-विदेश के 700 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अब तक 300 से ज्यादा भारतीय और करीब 80 से 100 विदेशी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। चैंपियनशिप का उद्घाटन 29 सितंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी नीरू चौहान करेंगी। इस मौके पर मेरठ के कई स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षाविद भी मौजूद रहेंगे।

सीबीएसई आॅब्जर्वर संजय कुमार शर्मा, टेक्निकल आॅब्जर्वर अजय चौहान, मैच कंट्रोलर संदीप चौधरी और डिप्टी रेफरी सजल जैन जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रिंसिपल संगीता कश्यप ने मेजबानी को गर्व की बात बताया।

आयोजक सुशील त्यागी ने बताया कि मेरठ जिला सचिव राजेश चौधरी और रेफरी सान्याल भी मौजूद रहेंगे। स्कूल मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों और मेहमानों के लिए इंतजाम किए हैं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एसजीएफआई की अगले स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts