Homeउत्तर प्रदेशMeerutशतरंज की बिसात पर दिखा विद्यार्थियों का कौशल

शतरंज की बिसात पर दिखा विद्यार्थियों का कौशल

-

हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल बना टीम चैंपियन, 37 विद्यालयों के करीब 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर। हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल परिसर रविवार को शतरंज के खिलाड़ियों की प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का गवाह बना। डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मेरठ के तत्वावधान में आयोजित मेरठ इंटर स्कूल चेस टूनार्मेंट 2026-27 में जिले के 37 विद्यालयों से करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता, धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-18 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में मुकाबले कराए गए। हर चाल के साथ खिलाड़ियों की रणनीति बदलती रही और कई मुकाबलों में अंतिम क्षण तक रोमांच बना रहा।

प्रतियोगिता में हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्रॉन्ज एजु वर्ल्ड की टीम दूसरे और दयावती मोदी अकादमी की टीम तीसरे स्थान पर रही। मेजबान विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

मुख्य अतिथि वन रेंजर खुशबू उपाध्याय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक सोच, एकाग्रता, धैर्य और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में भी सहायक है।

विद्यालय के चेयरमैन एसपी सिंह ने विजेता टीम सहित प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या डॉ. रितु राजवंशी ने मुख्य अतिथि एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में पूरे दिन खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts