HomeCRIME NEWSसरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और पत्नी की बेरहमी से हत्या

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और पत्नी की बेरहमी से हत्या

-

स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से हमला; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे


सुल्तानपुर। सोमवार की देर रात पति-पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह खून से लथपथ दोनों के शव मिले। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौके से फावड़ा, कुल्हाड़ी और चाकू बरामद हुआ है।


घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुमही डंडिया गांव की है। यहां मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या हुई है। बताया गया कि मुकेश वर्ष 2013 से लगातार प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष थे। वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय, खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे।

मुकेश की पत्नी विनीता निजी इंटर कॉलेज संचालित करती थीं। वह पिछले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी भी रही थीं। वारदात के समय पति-पत्नी अपने पैतृक आवास स्थित निजी विद्यालय परिसर में सो रहे थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि विनीता की हत्या विद्यालय के कमरे में की गई। इसके बाद मुकेश जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने करीब 150 मीटर दूर विद्यालय परिसर में उन्हें भी घेरकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है।

बताया गया कि मुकेश वर्ष 2002 में गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान शुरू करने के बाद पत्नी के साथ वहीं रहते थे। वह पहले शिक्षामित्र थे। वर्ष 2009 में सहायक अध्यापक बने थे। उनका इकलौता बेटा अभ्युदय (20) दिल्ली के विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अवधेश सिंह पीजी कॉलेज, गाजीपुर में शिक्षक हैं। अखिलेश सिंह लखनऊ को-आॅपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ हत्या के कारण और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts