HomeTrendingडिवाइडर पर मिला मगरमच्छ का बच्चा

डिवाइडर पर मिला मगरमच्छ का बच्चा

-

लोग देखकर डरे, सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ा


पीलीभीत। भारी बारिश के बाद वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हुआ है। सोमवार रात न्यूरिया इलाके में मझोला-सितारगंज मार्ग पर एक व्यस्त सड़क के डिवाइडर पर मगरमच्छ का बच्चा रेंगता मिला। इससे लोगों में दहशत फैल गई।

रात करीब 9:30 बजे भंडारा गांव निवासी ओंकार के पुत्र शिवम की दुकान के सामने लोगों ने मगरमच्छ के बच्चे को देखा। सड़क किनारे उसे घूमते देख राहगीर और स्थानीय लोग हैरान रह गए। लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से मगरमच्छ के बच्चे का रेस्क्यू किया। बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन विभाग के टाइगर ट्रैकर प्रमोद कुमार ने बताया कि भारी बारिश में नदी-नालों में पानी भरने से वन्यजीव रास्ता भटककर आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जंगली जानवर दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts