आम के पेड़ से लटका मिला शव, पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल
फतेहपुर। के मलवां थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय राकेश कुमार लोधी का शव मंगलवार सुबह आम के पेड़ से लटका मिला।
जानकारी के अनुसार, मलवां थाना क्षेत्र के शिव बक्श का पुरवा गांव निवासी राकेश का रविवार रात अपनी पत्नी से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से निकलकर खेतों की तरफ चला गया। देर रात घर वापस न लौटने पर परिजनों ने सोमवार सुबह उसकी तलाश शुरू की। खेतों में पहुंचने पर उन्होंने राकेश का शव आम के पेड़ की डाल से लटका देखा।
शव देखते ही घर में मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक की पत्नी सोनम देवी और मां जगरानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।