HomeCRIME NEWSगर्म कांच निकलने से मची अफरा-तफरी

गर्म कांच निकलने से मची अफरा-तफरी

-

ग्लास फैक्ट्री में भट्ठी लीक, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा


फिरोजाबाद। टूंडला थाना क्षेत्र में आलोक ग्लास फैक्ट्री है। सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे यहां भट्टी अचानक लीक हो गई। इससे गर्म कांच बाहर निकलने लगा। गर्म कांच निकलने की खबर मिलते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने पंपिंग करके गर्म कांच को ठंडा किया। लगातार कोशिशों के बाद स्थिति को काबू में कर लिया गया। फायर टीम की तेजी से आग या गर्म कांच से होने वाली किसी बड़ी घटना को समय रहते रोक दिया गया।

इस दौरान पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया गया कि भट्टी में लीकेज के कारण ही गर्म कांच बाहर निकल रहा था। दमकल कर्मियों ने सावधानी से काम करते हुए स्थिति को संभाला। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति सामान्य होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर आ गई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। किसी भी तरह की कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts