HomeTrendingकोतवाली के शौचालय में की खुदकुशी

कोतवाली के शौचालय में की खुदकुशी

-

पॉक्सो का आरोपी था, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई से मौत का आरोप लगाया


प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली में किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के आरोपी 22 साल के अर्जुन ने सोमवार सुबह शौचालय में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एएसपी पूर्वी आलोक कुमार और एसपी दीपक भूकर ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घटनास्थल का जायजा लिया। पट्टी कोतवाली इलाके के उड़ैयाडीह बाजार के पास एक गांव की 17 साल की लड़की 16 अगस्त की रात लापता हो गई थी। उसके पिता ने अगले दिन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने करीब तीन दिन पहले लड़की को ढूंढ निकाला।

उसके बयान के आधार पर मोलनापुर निवासी लल्लूराम के बेटे शैलेश उर्फ अर्जुन का नाम सामने आया। परिवार के लोगों के मुताबिक, पुलिस अर्जुन को दो दिन पहले कोतवाली लाई थी। सुबह करीब आठ बजे अर्जुन ने कोतवाली के शौचालय में कंबल की रस्सी बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई। ईएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने गाड़ी में ही जांच के बाद उसे मृत बताया। इसके बाद शव को मुर्दाघर में रख दिया गया।

अर्जुन की मौत की खबर के बाद सीओ सिटी आशुतोष मिश्र, शहर कोतवाल सुभाष यादव, देहात कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी, कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी समेत कई चौकी प्रभारी और भारी पुलिस बल मेडिकल कॉलेज से मुर्दाघर तक तैनात रहा। तीन डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। देर रात शव परिवार को सौंप दिया गया।

अर्जुन के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि वह करीब तीन महीने से हैदराबाद में था और पुलिस उसे दो दिन पहले कोतवाली लाई थी। परिवार का कहना है कि जब वे उससे मिलने पहुंचे तो उन्हें बाहर कर दिया गया। उनका आरोप है कि आठ पुलिसकर्मियों ने अर्जुन की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हुई। परिवार ने पुलिसकर्मियों पर एक्शन की मांग की है
एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि पट्टी कोतवाली में दर्ज अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की पीड़िता को बरामद करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही थी। इसी मुकदमे से संबंधित आरोपी ने सुबह कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाकर जान दे दी।

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद कोतवाली में आरोपी की निगरानी और उसे शौचालय तक जाने देने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts