Homeउत्तर प्रदेशMeerutखेल से संगठन और संगठन से शक्ति : डॉ. दीपक तोमर

खेल से संगठन और संगठन से शक्ति : डॉ. दीपक तोमर

-

मेरठ। हॉकी के जादूगर एवं महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ, मेरठ द्वारा “खेल से संगठन और संगठन से शक्ति” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मेरठ सहित आसपास के कई जिलों से खेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी शामिल हुए और खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी डॉ. दीपक तोमर ने किया।

इस अवसर पर डॉ. दीपक तोमर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल युवाओं को गलत आदतों से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक दिशा देते हैं और स्वस्थ समाज एवं मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़े युवाओं में संगठन के साथ काम करने, अनुशासन में रहने और टीम भावना से आगे बढ़ने की अच्छी आदतें विकसित होती हैं। यदि भारत सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति को और अधिक विस्तारित करे, खेल बजट बढ़ाए तथा खिलाड़ियों को नई योजनाओं से जोड़े, तो देश में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी काफी कम हो सकती हैं और अस्पतालों पर निर्भरता घटाई जा सकती है।

डॉ. तोमर ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक युवा आबादी वाले देशों में है। यदि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए शिक्षा, रोजगार और खेलों के क्षेत्र में प्रभावी एवं नई नीतियां बनाई जाएं, तो भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इतिहास में अनेक महान शासक और राजा-महाराजा भी खेलों एवं शारीरिक दक्षता को विशेष महत्व देते रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सांसद रहते हुए अपनी पूरी सांसद निधि को खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगाने की पहल की, जो देश के राजनीतिक इतिहास में खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और युवाओं के प्रति उनकी सोच को दर्शाती है।
डॉ. दीपक तोमर ने कहा कि अब युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की जिम्मेदारी है कि वे खेलों के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ें और राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जिस नेता ने सांसद रहते हुए खिलाड़ियों और खेलों के लिए इतना महत्वपूर्ण कार्य करने की पहल की है, उन्हें यदि प्रदेश की सर्वोच्च जिम्मेदारी मिलती है तो निश्चित रूप से खेलों और खिलाड़ियों के लिए इससे भी बड़ी योजनाएं लागू की जा सकती हैं।

कार्यक्रम में बाहर से आए खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों का राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के मेरठ जिला अध्यक्ष सरदार कर्मवीर सिंह ने माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। सभी आगंतुकों को क्रिकेट बैट एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
सेमिनार में खेल प्रकोष्ठ की पदाधिकारी गण जे जिला अध्यक्ष सरदार कर्मवीर सिंह प्रताप लोहिया ज्योति शर्मा पूजा राजपूत मयंक तरार विक्रांत राठी आकाश दर्पण सिवाच सूरज चौधरी मनी तोमर अभिषेक त्यागी मनोज चौधरी श्याम अहलावत संजय पनवाड़ी संजय रसूलपुर रणबीर दहिया आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts