HomeAccident Newsसड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

-

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दो दिन पहले हरिद्वार से आया था सत्येंद्र


हस्तिनापुर। फाजलपुर गांव निवासी 26 वर्षीय सत्येंद्र की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दुर्घटना को संदिग्ध बताते हुए युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।जानकारी के अनुसार फाजलपुर निवासी सत्येंद्र शनिवार शाम मोटरसाइकिल से रतीरा खुर्द की ओर से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह छोटी चामरौद गांव के तिराहे पर स्थित बस स्टैंड के पास पहुंचा, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर हस्तिनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया उसके बाद,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

मृतक के भाई मांगे और दीपक ने हादसे को सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए सत्येंद्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और यह पता लगाया जाए कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

परिजनों के आरोप के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जांच का भरोसा दिलाया। सीओ पंकज लवानिया ने मृतक के पिता फूल सिंह से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि सत्येंद्र रक्षाबंधन के त्योहार के चलते दो दिन पहले ही अपने गांव आया था। त्योहार के बाद हुई उसकी अचानक मौत से परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts