Homeउत्तर प्रदेशMeerutधूप के साथ बढ़ी गर्मी, उमस ने किया परेशान

धूप के साथ बढ़ी गर्मी, उमस ने किया परेशान

-

शनिवार को 34 डिग्री तक पहुंचा तापमान, 2-3 सितंबर को बारिश के आसार


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। आसमान में हल्के बादल छाए हैं, लेकिन गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। नमी अधिक होने से वास्तविक तापमान के मुकाबले ज्यादा गर्मी महसूस होगी।

शुक्रवार को भी दिनभर गर्मी और उमस का असर रहा। धूप निकलने के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। शनिवार को भी धूप के बीच बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है, लेकिन इससे तापमान में खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।

30 अगस्त से 1 सितंबर तक गर्मी और उमस का असर बना रहने का अनुमान है। इसके बाद 2 सितंबर को बादल छाने के साथ बारिश या गरज-चमक के एक-दो दौर हो सकते हैं, जबकि 3 सितंबर को भी बारिश की संभावना है।

मौसम में नमी और गर्मी को देखते हुए लोगों को पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लेते रहने की सलाह दी गई है। खासकर दोपहर में बाहर निकलने वालों को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने और साथ में पानी रखने की सलाह है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts