Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्वामी बाल चंद्रा नंद इंटर कॉलेज ने मनाया स्थापना दिवस

स्वामी बाल चंद्रा नंद इंटर कॉलेज ने मनाया स्थापना दिवस

-

हवन पूजन कर की गई विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए की गई कामना


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बहसूमा में सदरपुर स्थित स्वामी श्री बाल चंद्रा नंद इंटर कॉलेज ने अपना 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। 29 अगस्त 1969 को स्थापित इस विद्यालय ने इस वर्ष अपनी स्थापना के 57वर्ष पूरे किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की गई। यज्ञ में प्रभात देशवाल और उनकी पत्नी कोमल देवी मुख्य यजमान रहे। विद्यालय प्रबंधक समिति और स्टाफ सदस्यों ने भी आहुति डाली।

हवन के पश्चात स्वामी बाल चंद्रा नंद महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना रानी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रबंधक समिति के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि अनुभवी अध्यापकों द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं।

वहीं, विद्यालय के प्रबंधक सचिन चौधरी ने छात्रों को कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना रानी, प्रबंधक सचिन चौधरी, अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, राहुल चौधरी, उप प्रबंधक पूर्व प्रधान सुंदर सिंह, उपाध्यक्ष अमरीश पाल, कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts