Homeउत्तर प्रदेशMeerutशहर की सड़कों पर लौट रही पुरानी रौनक

शहर की सड़कों पर लौट रही पुरानी रौनक

-

वन-वे खत्म, दोनों तरफ दौड़ने लगे वाहन


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई थी। कई सड़कों पर सिर्फ कांवड़ियों को आवागमन की अनुमति थी, जबकि स्थानीय लोगों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ रहा था। अब जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों की भीड़ शिवालयों में पहुंच चुकी है। ऐसे में शहर की सड़कों पर एक बार फिर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

धीरे-धीरे हटाए जा रहे हैं बैरिकेडिंग
पुलिस और प्रशासन भी अब धीरे-धीरे कांवड़ यात्रा के लिए की गई अस्थायी व्यवस्थाओं को हटाने की प्रक्रिया में जुट गया है। बैरिकेडिंग, अस्थायी डिवाइडर और बंद किए गए कटों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। आने वाले समय में इन व्यवस्थाओं के पूरी तरह हटने के साथ शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।

पिछले कई दिनों से जिन सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा था, उन्हीं मार्गों पर अब वाहनों की आवाजाही बढ़ने लगी है। औघड़नाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के पहुंचने के बाद कांवड़ मार्ग काफी हद तक खाली हो गए हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने भी यातायात पर लगाई गई कई पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर लागू की गई वन-वे व्यवस्था अब खत्म होने लगी है। जिन मार्गों पर कई दिनों से एक दिशा में ही वाहन चल रहे थे, वहां अब दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। दोपहिया वाहनों के साथ चार पहिया वाहन भी सड़कों पर फरार्टा भरते दिखाई दे रहे हैं। इससे शहर में यातायात व्यवस्था तेजी से सामान्य होती नजर आ रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts