गेट पर ताला लगा मिला, घर वाले फरार, पुलिस मौके पर पहुंची
आगरा। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक बंद घर में महिला का शव मिला है। परिजन ताला लगाकर फरार हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि फील्ड यूनिट आने के बाद दरवाजा खोला जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति पर हत्या की आशंका है। मामला थाना ताजगंज अंतर्गत नगला पेमा का है।
जिस घर से महिला का शव मिला है, पहले उसमें फरहान नाम के युवक का शव मिलने की खबर उड़ी। मगर, पुलिस ने जब ताला खोला तो अंदर महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से साक्ष्य संकलन किजा जा रहा है।
लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर आ गई। मगर, फील्ड यूनिट के आने का इंतजार किया जा रहा है। तीन घंटे होने के बाद भी फील्ड यूनिट नहीं पहुंची है। पुलिस उनके इंतजार में बैठी रही। तीन घंटे बाद ताला खोलकर शव निकाला गया।