HomeCRIME NEWSझाड़ियों में पड़ा मिला लापता युवक का शव

झाड़ियों में पड़ा मिला लापता युवक का शव

-

 दोस्तों के साथ तेरहवीं कार्यक्रम में गया था, हत्या की आशंका


मैनपुरी। बिछवां में एक युवक का शव घर से लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में मिला। युवक तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गया था और रात भर घर नहीं लौटा था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक की पहचान शाहपुर, थाना बिछवां निवासी 35 वर्षीय सुखबीर पुत्र बलबीर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुखबीर रविवार शाम करीब छह बजे एटा जनपद के ग्राम नगला राम सिंह में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था। वह सोनू, विवेक, रोहित और कुछ अन्य साथियों के साथ दो अलग-अलग बाइकों पर गया था।

परिजनों के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सुखबीर के सभी साथी अपने-अपने घर लौट आए, लेकिन सुखबीर वापस नहीं आया। परिवार ने पहले सोचा कि वह किसी परिचित के यहां रुक गया होगा। सोमवार सुबह लालपुरी रोड पर घर से लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में उसका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सुखबीर के शव की पहचान की। शव पर खून के निशान और आंख, गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान स्पष्ट थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों और मृतक के साथ कार्यक्रम में गए साथियों से पूछताछ कर रही है।

कार्यक्रम में मौजूद सुखबीर के साथी आदित्य यादव ने पुलिस को बताया कि विवेक डीलर के कहने पर सुखबीर अपनी बाइक वहीं छोड़कर उनके साथ चला गया था। आदित्य ने यह भी बताया कि रास्ते में बाबा लालपुरी मंदिर के पास सभी ने शराब का सेवन किया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts