HomeTrendingकार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

-

 सुबह दुकान खोलने आ रहा था युवक, टक्कर लगने के बाद कुचलते हुए निकली कार


आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार करता कार ने आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को सुबह 10:00 बजे उस समय हुआ।

जब बाइक सवार युवक अपनी दुकान खोलने बाजार में आ रहा था। किसी भी तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और कार कुचलते हुए युवक को निकल गई। युवक के ऊपर कर चढ़ जाने से पूरे सड़क पर खून बिखर गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरपुर जगजीवन का रहने वाला जय किशन 27 पुत्र राजू रानी की सारी के बाजार के निकट चिकन की दुकान चलाता था। मंगलवार को दुकान खोलने आ रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक युवक की मौत हो गई थी।

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रानी की सराय थाने की पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts